बड़े धूमधाम से मनाया गया पूर्व कैबिनेट मंत्री और गोंडा से कई बार सांसद रहे राजा साहब कुंवर आनंद सिंह जी
का 87 वां जन्मदिन समारोह
सादगी ही मनकापुर राजघराने की बड़ी पहचान
गौरव सिंह उर्फ बीनू सिंह ने पूर्व कैबिनेट मंत्री राजा आनंद सिंह के 87 वें जन्मदिन पर गरीबों में वितरित किया 501 कंबल
गरीबों ने दिया राजा साहब को दीर्घायु होने का आशीर्वाद
गोंडा की राजनीति के गुरु चाणक्य कहे जाने वाले पूर्व कैबिनेट मंत्री और कई बार सांसद रह चुके राजा कुंवार आनंद सिंह जी के 87 वें जन्मदिन को उनके चाहने वाले और समर्थकों ने खास बना दिया वैसे तो सादगी पूर्ण जीवन जीने में विश्वास रखने वाले कुंवर आनंद सिंह जी अपने जन्मदिन को बहुत सादगी के साथ मनाते हैं लेकिन उनके चाहने वाले और कार्यकर्ता उनके जन्मदिन को खास बनाने के लिए की जान से जुड़ जाते हैं और इस अवसर पर अनेक उपहार गरीबों में वितरित कर गरीबों के चेहरे पर खुशी लाने का काम करते हैं पचपुती-जगतापुर उर्फ कोल्हारगांव के रहने वाले बीनू सिंह ने मनकापुर गांव सभा में लगभग 501 कंबल गरीबों में बांटकर राजा आनंद सिंह के जन्मदिन को खास बनाने का काम किया गोंडा की राजनीति में उनके शुभचिंतक उन्हें माननीय महाराज के नाम से पुकारते हर कोई व्यक्ति उनके जन्मदिन को खास बनाने में लग रहा आज पूर्व मंत्री राजा आनंद सिंह की बेटे कुंवर कीर्तिवर्धन सिंह उर्फ राजा भैया केंद्र में वन, जलवायु पर्यावरण एवं विदेश राज्य मंत्री का पद संभाल रहे हैं बावज़ूद इसके राजा साहब के जन्मदिन समारोह को सादगी से मनाया जाना जनता के बीच उनकी लोकप्रियता को और बढ़ाता है
ब्यूरो रिपोर्ट S9_Bharat