पुलिस अधीक्षक गोण्डा आकाश तोमर द्वारा अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को निर्देश दिए थे।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना छपिया पुलिस ने लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के वांछित अभियुक्त नीरज पासवान को गिरफ्तार कर लिया। उक्त अभियुक्त थाना छपिया क्षेत्र की रहने वाली एक लडकी को बहला-फुसलाकर भगा ले गया था। जिसके सम्बन्ध में पीड़िता की मां द्वारा थाना छपिया मे अभियोग पंजीकृत कराया गया था। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना छपिया पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।
गिरफ्तार अभियुक्त-
01. नीरज पासवान पुत्र गिरधारी लाल निवासी चकमन सुरवा भेलखा थाना छपिया जनपद गोंडा।
गिरफ्तार कर्ता टीम-
01. उ0नि0 राकेश कुमार ओझा मय टीम।
साभार -कौशलेन्द्र प्रताप सिंह
एस.के.सिंह-संपादक
S9 Bharat