गोंडा- मनकापुर –
कृषि विज्ञान केंद्र में जागरूकता कार्यक्रम, किसानों व महिला समूहों की रही सक्रिय भागीदारी
मनकापुर-कृषि विज्ञान केंद्र, मनकापुर में पीपुल्स एक्शन फॉर नेशनल इंटीग्रेशन (PANI) द्वारा विश्व जल दिवस (22 मार्च) के अवसर पर जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को जल के महत्व एवं उसके संरक्षण के प्रति जागरूक करना रहा।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं अतिथियों के स्वागत के साथ हुआ। इस अवसर पर प्रगतिशील किसान प्रवीण सिंह, कृषि वैज्ञानिक डॉ. दिनेश कुमार पांडेय, ग्राम प्रधान अनुराग सिंह एवं ब्रह्मकुमारी उपमा पांडेय उपस्थित रहीं
कार्यक्रम के दौरान कृषि परियोजना प्रबंधक अनूप वर्मा के द्वारा जल संरक्षण के प्रभावी उपायों पर विस्तार से जानकारी दी गई। उन्होंने ड्रिप एवं स्प्रिंकलर सिंचाई, वर्षा जल संचयन, खेत तालाब निर्माण, मेड़बंदी एवं भूजल पुनर्भरण जैसी तकनीकों के उपयोग पर विशेष जोर दिया साथ ही कम पानी में अधिक उत्पादन हेतु आधुनिक कृषि पद्धतियों को अपनाने की अपील की।
अतिथियों ने अपने संबोधन में जल की जीवन का आधार बताते हुए इसके संरक्षण की आवश्यकता पर बल दिया
कार्यक्रम में 30 सीआरपी, 4 एलआरपी, महिला किसान संगठन (MKS) की सदस्य महिलाएं एवं क्षेत्रीय किसान बड़ी संख्या में शामिल हुए लॉक स्टाफ में आदित्य कुमार, प्रभात मिश्रा, अनुविंद सिंह, पीयूष उपाध्याय, रीना, यजेंद्र राणा, मोनू यादव तथा जिला कार्यालय से ज्ञान प्रकाश सह अन्प गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे
अंत में सभी प्रतिभागियों को जल संरक्षण की शपथ दिलाई गई और कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया गया।
ब्यूरो रिपोर्ट S9_Bharat
