बस्ती-हरैया
खबर बस्ती जिले के हरैया से जहां आज टाटा मोटर्स सर्विस सेंटर का उद्घाटन किया गया सर्विस सेंटर के उद्घाटन के दौरान उस क्षेत्र के तमाम गणमान्य व्यक्तियों ने शिरकत किया उद्घाटन करने हेतु पूर्व कैबिनेट मंत्री राज किशोर सिंह मुख्य अतिथ के रूप में आमंत्रित थे चीफ गेस्ट के रूप में उन्होंने सर्विस सेंटर का उद्घाटन किया साथ ही उन्होंने उपस्थित जन समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि टाटा मोटर्स सर्विस सेंटर का उद्घाटन हो जाने से इस क्षेत्र के लोगों को रोजगार मुहैया होगा सैकड़ो लोग रोजगार से जुड़ेंगे और साथ ही टाटा की गाड़ियों को रखने वाले लोगों को सर्विस के लिए दूर-दराज क्षेत्र में नहीं जाना होगा यहीं हरैया में सुविधा प्राप्त होगी डी.एस टाटा मोटर्स के प्रोपराइटर डी.के सिंह ने क्षेत्र से पधारे हुए सम्मानित व्यक्तियों और पूर्व कैबिनेट मंत्री राजकिशोर सिंह का आभार प्रकट किया।
रिपोर्टर-राघवेंद्र सिंह
