50,000/- के इनामिया पाक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त की हुई गिरफ्तारी
पुलिस अधीक्षक गोण्डा आकाश तोमर ने अपराध एवं अपराधियो के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत लम्बे समय से फरार एवं इनामिया अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने के निर्देश जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को दिए थे।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में दिनांक 03.07.2023 को एस0टी0एफ0 लखनऊ व थाना को0देहात की संयुक्त टीम ने 50,000/- के इनामिया पास्को एक्ट का वांछित अभियुक्त रत्नेश पाण्डेय उर्फ बब्लू को मुखबिर की सूचना पर खोरांसा बाजार से गिरफ्तार किया गया उक्त अभियुक्त ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर वादी की नाबालिका पुत्री के साथ सामुहिक दुष्कर्म किया था। जिसके सम्बन्ध में थाना को0देहात में मु0अ0सं0- 207/2020, धारा-323/504/506/376डी भादवि व 5/6 पाक्सो एक्ट व 3(1)ब/3 (2)5 एससीएसटी एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया था। जिसमें उक्त अभियुक्त काफी लम्बे समय से फरार चल रहा था। जिसकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस उपमहानिरीक्षक देवीपाटन परिक्षेत्र गोण्डा द्वारा 50,000/- रूपये का ईनाम घोषित किया गया था। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना को0देहात पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।
एस.के.सिंह- मुख्य संपादक S9-BHARAT