उत्तर प्रदेश -पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ की प्रांतीय बैठक चौधरी चरण सिंह सभागार लखनऊ में संपन्न हुई बैठक में नवनिर्वाचित प्रदेश कमेटी ने संगठन का विस्तार किया जिसमें लगातार प्रदेश संगठन के दायित्व का बखूबी जिम्मेदारी निभाने वाले व गोंडा के कर्मचारियों की समस्याओं को लगातार उचित मंच पर उठाने वाले गोंडा के जिलाध्यक्ष राघवेंद्र तिवारी का प्रस्ताव प्रदेश महामंत्री बैंक गौतम के द्वारा किया गया और कहा कि राघवेंद्र तिवारी को प्रदेश प्रभारी बनाया जाए जिस पर प्रदेश संपरिक्षक क्रांति सिंह ने सहमत प्रदान की और प्रदेश अध्यक्ष बसंतलाल गौतम ने राघवेंद्र तिवारी को प्रदेश प्रभारी का दायित्व देते हुए कर्मचारी की समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष करने के लिए कहा साथ ही संगठन ने यह भी कहा कि जल्द ही प्रदेश में विभिन्न मागों को लेकर बड़े पैमाने पर धरना- प्रदर्शन किया जाएगा राघवेंद्र तिवारी की इस सफलता पर विकास भवन कार्यालय में जिला पंचायत अधिकारी गोंडा के द्वारा उन्हें माला पहनाकर उनका स्वागत किया गया इस मौके पर जिला महामंत्री देवमणि शुक्ला, जिला संरक्षक शिवराम शुक्ला, प्रदेश उपाध्यक्ष अमीर अहमद, फौजदार पांडे ,ब्लॉक अध्यक्ष रुपईडीह लखन लाल पासवान ,रामपाल यादव, वैभव राज मिश्रा, देवता, संजय सिंह ,अरविंद वर्मा आदि सभी कर्मचारियों ने माला पहनाकर मुंह मीठा कराकर राघवेंद्र तिवारी का स्वागत किया l
ब्यूरो रिपोर्ट S9_Bharat
